नतीजों से पहले सिलीगुड़ी में भाजपा कार्यकर्ताओं का जश्न, अबीर खेलकर जताया जीत का भरोसा

चुनाव परिणाम घोषित होने से पहले सिलीगुड़ी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीत का भरोसा जताते हुए अबीर खेलकर जश्न मनाया। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

सिलीगुड़ी। चुनाव परिणाम घोषित होने से पहले ही सिलीगुड़ी में भाजपा कार्यकर्ताओं के एक वर्ग ने जीत के भरोसे जश्न मनाना शुरू कर दिया। गुरुवार को फूलबाड़ी के बटालियन मोड़ इलाके में समर्थकों को केसरिया अबीर खेलते और एक-दूसरे को रंग लगाकर खुशी मनाते देखा गया।

भाजपा कार्यकर्ताओं का दावा है कि इस बार पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव-2026 में रिकॉर्ड मतदान हुआ है, जिससे उनकी जीत की संभावना स्पष्ट है। उनका कहना है कि पार्टी राज्य में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है।

हालांकि, परिणाम से पहले इस तरह के जश्न को लेकर इलाके में चर्चा तेज हो गई है। स्थानीय लोगों का एक वर्ग इसे कार्यकर्ताओं के आत्मविश्वास के रूप में देख रहा है, तो कुछ लोग इसे समय से पहले की उत्सुकता मान रहे है। प्रशासन की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है ताकि कहीं भी कोई अशांति न फैले, इसके लिए आवश्यक कदम उठाए गए हैं।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह जश्न आने वाले नतीजों को लेकर बढ़ते उत्साह का संकेत है।

लेखक के बारे में

By Samridh Media Desk

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and…

Read More