राजग की प्रचंड जीत जनता के विश्वास का प्रतीक: रेखा गुप्ता

पटना: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को प्रचंड बहुमत देने के लिए बिहार की जनता का आभार जताया। उन्होंने कहा कि बिहार में राजग को मिला यह ऐतिहासिक जनादेश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सक्षम नेतृत्व में डबल इंजन सरकार की विकास-परक, पारदर्शी और जनकेंद्रित नीति के प्रति जनता के अटूट विश्वास का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक्स पोस्ट में कहा कि बिहार की जनता जंगलराज, भ्रष्टाचार और दुर्बल प्रशासन नहीं, बल्कि सुशासन, स्थिरता और तेज गति से विकास चाहती है। राजग को मिला यह प्रचंड समर्थन ‘विकसित बिहार- विकसित भारत’ के सामूहिक संकल्प को नई शक्ति प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि इस निर्णायक विजय के लिए राजग के सभी घटक दलों, नेतृत्व और बिहार भाजपा के समर्पित एवं परिश्रमी कार्यकर्ताओं को हृदय से बधाई।

लेखक के बारे में

By Samridh Media Desk

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and…

Read More