शादी में देरी से आहत प्रेमी-प्रेमिका ने फांसी लगाकर दी जान, एक ही फंदे से झूलते मिले शव

बोकारो जिले के चतरो चट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरपा गांव में एक प्रेमी-प्रेमिका ने शादी में देरी से आहत होकर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। गुरुवार सुबह लड़की के घर से लगभग 100 मीटर की दूरी पर दोनों के शव एक ही फंदे से झूलते हुए बरामद किए गए।

बोकारो : बोकारो जिले में प्रेमी-प्रेमिका ने शादी में देरी होने की वजह से अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। बीते दिन गुरुवार सुबह लड़की के घर से महज 100 मीटर की दूरी पर दोनों के शव एक ही फंदे से झूलते हुए बरामद किए गए।

बताया जा रहा है कि घरवालों ने दोनों की शादी करवाने के लिए एक साल का वक्त मांगा था, लेकिन प्रेमी-प्रेमिका जल्द शादी करना चाह रहे थे। दोनों को दूरी बर्दाश्त नहीं हो रही थी।

शादी में हो रही देरी से नाराज होकर प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना चतरो चट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरपा गांव की है।

लेखक के बारे में

By Mohit Sinha

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Read More