पहली बार मतदान कर खुशी से झूमीं दो सगी बहनें, बोलीं – हमारा हक है मतदान

झुमरी तिलैया नगर परिषद चुनाव के दौरान मतदान केंद्रों पर भारी गहमागहमी देखी गई। पहली बार मतदान करने पहुंची दो सगी बहनें एशिया भारती और संध्या भारती ने मतदान को अपना अधिकार बताते हुए खुशी जाहिर की।

कोडरमा : नगर परिषद चुनाव झुमरी तिलैया को लेकर इलाके के मतदान केन्द्रों पर गहमा गहमी देखी जा रही है । मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की आवाजाही जारी है । सुबह 7 बजे से संध्या 5 बजे तक मतदान की अवधि निर्धारित है ।

झुमरी तिलैया शहर स्थित राज्य श्रम कल्याण केंद्र झुमरी तिलैया परिसर स्थित मतदान केन्द्रों पर महिलाओं व पुरुषों की लाईन लगी हुई है । मौके पर पहुंची दो सगी बहनों एशिया भारती और संध्या भारती ने पहली बार मतदान करने के उपरांत खुशी जाहिर किया ।

एशिया भारती ने बातचीत के दौरान कहा की हमारा हक है ये मतदान । वहीं दूसरी ओर संध्या भारती ने कहा की मतदान हमारा सम्बैधानिक अधिकार । इसके आधार पर हम अपने सही नेतृत्व करने वाले को चुन सकते हैं । गौरतलब है की चुनाव को लेकर  गहमा गहमी बढी हुई है।

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Read More