विराट कोहली के बल्ले से फिर बरसेगा रिकॉर्ड, ऑस्ट्रेलिया में कर सकते हैं कमाल

भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली के पास ऑस्ट्रेलिया दौरे में एक बड़ा रिकार्ड अपने नाम करने का अवसर है। इस दौरे में विराट अगर 54 रन बना लेते हैं तो वह एकदिवसीय में सबसे अधिक रनों के मामले में दूसरे नंबर पर चल रहे पूर्व श्रीलंकाई बल्लेबाज कुमार संगकारा का रिकॉर्ड तोड़ देंगे

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली के पास ऑस्ट्रेलिया दौरे में एक बड़ा रिकार्ड अपने नाम करने का अवसर है। इस दौरे में विराट अगर 54 रन बना लेते हैं तो वह एकदिवसीय में सबसे अधिक रनों के मामले में दूसरे नंबर पर चल रहे पूर्व श्रीलंकाई बल्लेबाज कुमार संगकारा का रिकॉर्ड तोड़ देंगे और इसके साथ ही शीर्ष पर कायम सचिन तेंदुलकर के रिकार्ड के भी करीब पहुंच जाएंगे। एकदिवसीय में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर संगकारा हैं। 

संगकारा ने 404 एकदिवसीय मैचों में 41.99 की औसत से 14234 रन बनाए हैं। वहीं विराट के 302 मैचों में 14181 रन हैं। इस प्रकार विराट और संगकारा के बीच महज 54 रनों का अंतर रह गया है। विराट एकदिवसीय में सबसे अधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं। 

उन्होंने इस प्रारुप में अब तक उन्होंने कुल 50 शतक लगाये है वहीं सचिन के नाम 49 शतक हैं। हालांकि, रनों के मामले में फिलहाल वह सचिन से पीछे हैं। सचिन ने 463 मैचम में 18426 रन बनाये हैं। इस प्रकार दोनो के बीच का अंतर चार हजार से भी अधिक है। 

कोहली का ऑस्ट्रेलिया में काफी अच्छा रिकार्ड रहा है। साल 2009 से लेकर 2025 तक उन्होंने ऑस्ट्रेलिय के खिलाफ कुल 50 एकदिवसीय मैच खेलते हुए 54.46 की औसत और 93.69 की स्ट्राइक रेट से 2451 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 8 शतक और 15 अर्धशतक लगाये हैं।

लेखक के बारे में

By Mohit Sinha

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Read More