सतर्कता मार्च में सीसीएल अधिकारियों का कदमताल

रांची: सीसीएल मुख्यायलय से सीसीएल जवाहर नगर क्लब, कांके रोड तक आहूत सतर्कता जागरूकता मार्च में मंगलवार को सीवीओ एके श्रीवास्ततव, निदेशक (कार्मिक) आरएस महापात्र, निदेशक तकनीकी (संचालन) वीके श्रीवास्तवव, निदेशक (वित्त) एनके अग्रवाल सहित बड़ी तादात में सीसीएल कर्मियों ने ईमानदारी: एक जीवन शैली के संदेश को प्रदर्शित करते कदमताल किए।

इससे पूर्व सुबह साढ़े दस बजे सीसीएल प्रागंण में सीवीओ, निदेशक व कर्मी एकत्रित हुए। सतर्कता जागरूकता रथ के साथ- साथ प्ले, कार्ड, बैनर सहित टैग ईमानदारी एक जीवन शैली के संदेश के साथ सीसीएल व राजभवन के मुख्य गेट होते हुए सभी कांके रोड स्थित जवाहरनगर कॉलोनी पहुंचे। जहां इसका विधिवत समापन हुआ। गौरतलब है कि कार्यक्रम सीएमडी गोपाल सिंह के निर्देश पर आहूत किया जा रहा है।

दिख रहा है बदलाव: सीवीओ

सतर्कता जागरूकता मार्च के मौके पर कर्मियों को संबोधित करते हुए सीसीएल के सीवीओ एके श्रीवास्तव ने कहा कि कंपनी में सकारात्मक बदलाव दिख रहा है। अब कर्मी स्वंय उत्साहित होकर कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं। सतर्कता विभाग एवं कंपनी के अन्य विभाग मिलकर कंपनी के हित में काम कर रहे हैं। कहा कि मुझे विश्वास है, कि आने वाले समय में कंपनी देश में पारदर्शिता के क्षेत्र में अपनी एक अलग छाप छोड़ने में कामयाब रहेगी।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More