गुरु पूर्णिमा पर श्री श्री विश्वविद्यालय का मेगा रक्तदान शिविर, 80 यूनिट रक्त संग्रहित
_samridh_1200x720-1024x614.jpeg)
कटक/रांची: पावन गुरु पूर्णिमा के अवसर पर ओडिशा के कटक स्थित श्री श्री विश्वविद्यालय के जनसंपर्क विभाग द्वारा कटक स्थित एससीबी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के ट्रांसफ्यूज़न मेडिसिन एवं ब्लड सेंटर के सहयोग से एक मेगा रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 80 यूनिट रक्त एकत्र किया गया।
शिविर में ट्रांसफ्यूज़न मेडिसिन विभाग की प्रमुख प्रोफेसर डॉ. स्मिता महापात्र विशेष रूप से उपस्थित रहीं। एससीबी मेडिकल के ब्लड सेंटर से आई विशेषज्ञ टीम ने रक्त संग्रहण का कार्य संपन्न किया। राष्ट्रपति सचिवालय की सलाहकार प्रोफेसर डॉ. विजयलक्ष्मी महांति भी इस अवसर पर उपस्थित रहीं और रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। इस मेगा रक्तदान शिविर के सफल आयोजन में श्री श्री विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों एवं स्वयंसेवकों ने सक्रिय भूमिका निभाई।
-(1)_samridh_1200x720.jpeg)
इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी विभाग से ओम प्रकाश महांति एवं राजा दास, कृषि विभाग से विभागीय समन्वयक सुश्री अनुपमा सिंह के साथ मानस रंजन पंडा, पीयूष मिश्र, सोहम राजगुरु, अंशुरेखा दासमंगराज तथा साईश्री, आयुर्वेद (स्नातक) विभाग से शुभश्री शुभाकांक्षा दास, निहार रंजन साहू एवं अर्पिता पंडा, तथा फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज़ से निशांत नंद और संदीप साहू ने स्वयंसेवक के रूप में अपनी सेवाएँ प्रदान कीं। जनसंपर्क विभाग के सदस्य असीम महापात्र, जीसान अख्तर, रुद्रनारायण बेहरा, रितेश नायक तथा निहार रंजन साहू ने जनसंपर्क विभाग की प्रबंधक सोनाली दास एवं मीडिया कम्युनिकेशन मैनेजर हितांशु शेखर महांत के प्रत्यक्ष मार्गदर्शन में रक्तदाताओं के लिए सुव्यवस्थित एवं सफल रक्तदान व्यवस्था सुनिश्चित की।
इस सफल आयोजन के लिए विश्वविद्यालय के कुलाध्यक्ष आदेश गोयल, कुलपति प्रोफेसर डॉ. तेजपरताप तथा कार्मिक निदेशक स्वामी सत्यचैतन्य जी ने आयोजन समिति एवं सभी सहयोगियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।


