तेजस्वी बेरोजगारी हटाओ यात्रा पर निकले, कहा – नीतीश अपनी नौकरी बचाने बिहार को बेच रहे हैं

पटना : राष्ट्रीय जनता के नेता तेजस्वी यादव ने आज बिहार में बेरोजगारी हटाओ यात्रा शुरू की. उन्होंने अपनी मां राबड़ी देवी का आशीर्वाद लेकर यह यात्रा आरंभ की. इस दौरान उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के लोग ज्यादा खुश नहीं हों, लालू जी बीमार हैं और जान लें कि बीमार अभी जिंदा है. उन्होंने कहा कि आज बेरोजगारी व शिक्षा असली मुद्दे हैं, इस पर बहस कीजिए.


उन्होंने कहा कि बिहार में सबसे अधिक युवा हैं और सबसे अधिक बेरोजगारी भी दुर्भाग्य से यही हैं. उन्होंने कहा कि बिहार में 11.47 प्रतिशत बेरोजगारी


तेजस्वी यादव के लिए बेरोजगारी हटाओ यात्रा हेतु एक वाहन को रथ की तरह सजाया गया है, जिसमें उनका व उनके पिता का फोटो लगाया गया है. इस बस में उनकी माता राबड़ी देवी की भी तसवीर है.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More