भारतीय बच्चों को मिलेगा ग्लोबल प्लेटफॉर्म: यूनाइटेड नेशंस (UN) में लॉन्च होगी किताब ‘The Global Hearth’, प्राची गुप्ता लेकर आईं बड़ा मौका

रांची: भारतीय बच्चों की रचनात्मकता और लेखन क्षमता को वैश्विक स्तर पर एक नई पहचान मिलने जा रही है। रिसर्च फाउंडेशन ऑफ इंडिया की ब्रांड एंबेसडर, प्रसिद्ध लेखिका और एजुकेशन एंटरप्रेन्योर प्राची गुप्ता बच्चों के लिए एक बेहद अनोखा और सुनहरा अवसर लेकर आई हैं। यूनाइटेड नेशंस (UN) के साथ इस खास प्रोजेक्ट के तहत भारतीय बच्चों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी कला और सोच को प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा।
‘ईएनएन 360’ (ENN360) और Galleon बुक पब्लिकेशन हाउस की अनूठी पहल
शिक्षा और साहित्य के क्षेत्र में लगातार बदलाव ला रहीं है। इस प्रोजेक्ट का मुख्य उद्देश्य बच्चों की कल्पनाशीलता को शब्दों के जरिए दुनिया के सामने लाना है। इस किताब का नाम है ‘The Global Hearth’। इस ग्लोबल बुक प्रोजेक्ट में भारत के अलावा पहले से ही दुनिया के 10 से अधिक देशों के लोग और बच्चे हिस्सा ले रहे हैं। ऐसे में भारतीय बच्चों के लिए यह अपनी क्रिएटिविटी को ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर दिखाने का एक बेहतरीन और नया जरिया साबित होगा।
सबसे रोमांचक बात यह है कि इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने वाले बच्चों में से:
कुछ चुनिंदा छात्रों को सीधे अमेरिका जाने (on self- funding mode) और इस ऐतिहासिक बुक लॉन्च का हिस्सा बनने का मौका मिलेगा। बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और उनके इंटरनेशनल प्रोफाइल को मजबूत करने वाला यह अपनी तरह का पहला अवसर है।


