कटहल मोड़ पर पकड़ाये दो चैन स्नैचर

पिठोरिया (कांके) : कांके थाना क्षेत्र के दो चैन स्नेचर को कटहल मोड़ पर तैनात यातायात प्रभारी त्रिलोकी प्रसाद ने अपने साथी पुलिसकर्मियों के सहयोग से पकड़ा. पकड़े गए दोनों चेन स्नेचर पल्सर 200 एनएस जगरनाथपुर थाना क्षेत्र से एक महिला का चेन छीन कर भाग रहे थे. इसकी सूचना मिलने पर त्रिलोकी प्रसाद ने अपने सहयोगियों के साथ कटहल मोड़ पर जाल बिछाकर दोनों उचक्के को पकड़ लिया.

पुलिस ने लूट में प्रयोग किया गया बाइक व महिला का चेन बरामद कर लिया है. घटना को अंजाम देने वाले इलियास अंसारी व जाफर अंसारी बुकरू गांव के रहने वाले हैं. उनके खिलाफ इस कार्रवाई से छिनैती की शिकार महिला को राहत मिली.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More