माघ मेला को लेकर टी-आर पैसेंजर ट्रेन में बढ़ी श्रद्धालुओं की भीड़

राजमहल में आयोजित माघ मेला को लेकर टी-आर पैसेंजर ट्रेन में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी जा रही है। गंगा स्नान के लिए बड़ी संख्या में यात्री यात्रा कर रहे हैं। बजरंगी महतो ने बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे से अतिरिक्त कोच जोड़ने या मेला स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग की है।

साहिबगंज : राजमहल अनुमंडल में आयोजित माघ मेला को लेकर रेल यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। राजमहल नदी तट पर आयोजित हो रहे राजकीय माघी मेला को लेकर तीनपहाड़-राजमहल पैसेंजर ट्रेन से बड़ी संख्या में श्रद्धालु रवाना हो रहे हैं।

इसी क्रम टी-आर पैसेंजर ट्रेन में राजमहल आने-जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में खासा इजाफा देखा जा रहा है। ट्रेन के कोचों में श्रद्धालु बड़ी संख्या में सवार होकर गंगा स्नान के लिए रवाना हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह ट्रेन दशकों पूर्व शुरू की गई थी, जिसका उद्देश्य तीनपहाड़, बरहरवा, साहिबगंज क्षेत्र को राजमहल के प्रमुख धार्मिक स्थलों से सीधी रेल कनेक्टिविटी देना था। अब माघ मेला के अवसर पर यह ट्रेन श्रद्धालुओं के लिए काफी उपयोगी साबित हो रही है।          

यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए हिंदू धर्म रक्षा मंच के प्रदेश महासचिव बजरंगी महतो ने कहा कि राजमहल सहित आस-पास के प्रखंडों से राजमहल आने-जाने के लिए यह ट्रेन एक बेहतर विकल्प है। सीधी कनेक्टिविटी होने से न तो बार-बार ट्रेन बदलने की जरूरत पड़ती है और न ही लंबा इंतजार करना पड़ता है। इसी वजह से माघ मेला के दौरान इस ट्रेन में लगातार भीड़ देखी जा रही है।

उन्होंने कहा कि माघ मेला की प्रमुख स्नान तिथियों के आस-पास यात्रियों की संख्या और बढ़ सकती है। बजरंगी महतो ने रेलवे से मांग की है कि अत्यधिक भीड़ को देखते हुए टी-आर पैसेंजर ट्रेन में चार अतिरिक्त कोच जोड़े जाएं या विशेष मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाए, ताकि यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो। उल्लेखनीय है कि माघ मेला के दौरान टी-आर पैसेंजर ट्रेन श्रद्धालुओं के लिए आस्था की यात्रा का एक अहम माध्यम बनकर उभरा है।

लेखक के बारे में

By Anshika Ambasta

Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is…

Read More