एनआरसी, सीएए के विरोध में आज रांची में रैली

रांचीः युवा राष्ट्रीय जनता दल के द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। 21 जनवरी को राष्ट्रीय जनता दल एनआरसी, एनपीआर और सीएए के विरोध में मोरहाबादी से लेकर राजभवन तक रैली निकालेगी। इसी उद्देश्य के साथ यह प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया था।
प्रेस को संबोधित करते हुए झारखंड राजद के प्रभारी और पूर्व मंत्री जयप्रकाश नारायण ने कहा कि हमलोग एनआरसी और सीएए का विरोध करते हैं। यह कानून असंवैधानिक है। यह कानून देश को तोड़ने का काम कर रहा है। हम इसकी निंदा करते हैं। जिसप्रकार भाजपा का स्विच ऑफ़ झारखंड में हुआ ठीक उसी प्रकार बिहार में भी होने जा रहा है।
वहीं युवा राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष अनिल यादव ने कहा कि कल हमलोग एनआरसी और सीएए का विरोध में धरना प्रदर्शन करेंगें । यह कानून जनता के खिलाफ है। हम इसका विरोध करते हैं।


