जमुआ से बाबाधाम के लिए रवाना हुआ कांवरियों का जत्था, ‘बोल बम’ के जयकारों से गूंजा इलाका

गिरिडीह के जमुआ प्रखंड के परगोडीह, पोबी और मिर्जागंज क्षेत्र से कांवरियों का जत्था बाबा बैद्यनाथ के जलाभिषेक के लिए देवघर रवाना हुआ। रवानगी से पहले श्रद्धालुओं ने स्थानीय मंदिरों में पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद ‘बोल बम’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से क्षेत्र भक्तिमय हो गया। कांवरिये सुल्तानगंज पहुंचकर उत्तरवाहिनी गंगा का पवित्र जल भरेंगे और पैदल यात्रा करते हुए देवघर पहुंचकर बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक करेंगे।
गिरिडीह। जमुआ प्रखंड अंतर्गत परगोडीह, पोबी और मिर्जागंज क्षेत्र से कांवरियों का एक जत्था देवघर में बाबा बैद्यनाथ के जलाभिषेक के लिए उत्साह और उमंग के साथ रवाना हुआ। रवानगी से पूर्व कांवरियों ने स्थानीय मंदिरों में पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।
इसके बाद ‘बोल बम’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों के साथ पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया। इस धार्मिक यात्रा में प्रवीण राय, राजा राम, प्रभाकर गुप्ता, रविंदर राम समेत कई अन्य श्रद्धालु शामिल हैं। श्रद्धालुओं ने बताया कि वे सुल्तानगंज से उत्तरवाहिनी गंगा का पवित्र जल भरकर पैदल यात्रा करते हुए देवघर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ पर जलार्पण करेंगे। रवानगी के दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने कांवरियों को शुभकामनाएं देकर विदा किया।


