रांची: शहीद लेफ्टीनेंट अनुराग शुक्ला का पार्थिव शरीर रविवार की शाम हवाई मार्ग से रांची लाया गया। एयरर्पोट पहुँचते ही शहीद अनुराग की एक झलक पाने के लिए लोगों की भीड इकट्ठा हो गई। एयरपोर्ट पर मौजूद सभी लोगों ने शहीद शुक्ला को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
राष्ट्रीय युवा शक्ति की ओर से वीर शहीद लेफ्टीनेंट अनुराग शुक्ला के पार्थिव शरीर को रांची एयरपोर्ट पर दीप जलाकर श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही वीर शहीद अमर रहे के नारे लगाये गए। मालुम हो की झारखंड पलामू जिला के रहने वाले लेफ्टिनेंट अनुराग शुक्ला शुक्रवार को गंगानगर जिला के करनपुर क्षेत्र में एक आर्मी ट्रेनिंग के दौरान उन्होंने तीन जवानों को डूबते देखा. उन्होंने जान की बाजी लगा दी. डूब रहे तीनों जवानों को उन्होंने बचा लिया, लेकिन खुद इसमें उनकी डूबने से मौत हो गयी. अनुराग की मौत की खबर सुनने के बाद से उनके पैतृक आवास पलामू के सिंगरा में मातम पसर हुआ है।