रांची: कांग्रेस के वरीय नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय की बड़ी बहन शशि वर्मा का सोमवार की सुबह दिल्ली के गुड़गांव स्थित मैक्स अस्पताल में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वे विगत कई दिनों से बीमार चल रही थीं। श्रीमती सहाय अपने पीछे दो पुत्र, एक पुत्री सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं।
बहन के निधन पर दुःख प्रकट करते हुए श्री सहाय ने कहा कि हमलोगों ने अपना अभिभावक खो दिया है। अब हमें उनका स्नेह, दुलार और डांट की कमी खलेगी। कांग्रेस नेता राकेश सिन्हा ने बताया कि शशि वर्मा का अंतिम संस्कार 15 अक्टूबर को दिल्ली के पास ही किया जाएगा।