“काजीमगहा” को मिला सबइंस्पेक्टर “अख्तर अली” बेटा

खरगडीहा(गिरिडीह): जमुआ प्रखंड के काजीमगहा निवासी अख्तर अली उर्फ बिट्टू ने पुलिस विभाग में सबइंस्पेक्टर बन कर अपने माता पिता सहित गांव से लेकर जिले तक का नाम रौशन किया।
जानकारी के मुताबिक पुलिस अवर निरीक्षक समिति प्रतियोगिता परीक्षा 2017 का परीक्षा देकर उन्होंने सब इंस्पेक्टर बनने में सफलता हासिल की है।श्री अली वर्ष 2012 में झारखंड पुलिस में नियुक्त हुए थे। नियुक्ति के बाद पहली पोस्टिंग झारखंड के हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना, चुरचू थाना, पेलावल थाना के अलावे पुलिस अधीक्षक कार्यालय हजारीबाग एवं वर्तमान में पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय हजारीबाग में कार्यरत हैं।
उन्होंने अपने ड्यूटी के अलावे पुलिस सबइंस्पेक्टर के लिए भी लगातार मेहनत करते रहे। श्री अली जमुआ प्रखंड के मगहाकलां पंचायत के काजीमगहा गांव निवासी कामरेड स्वर्गीय डॉ. मनोवर अली के पुत्र हैं, जिन्होंने जीतोड़ मेहनत कर ये सफलता हासिल किया है।
अख्तर अली ने बताया की मेरे स्वर्गीय पिता डॉ. मनोवर अली का सपना था कि मेरा पुत्र पुलिस विभाग में पदाधिकारी बने, हमने अपने पिता के बताए हुए राह पर चल कर आज ये मुकाम हासिल किया हूँ, कहा कि मेरे खुशी बांटने के लिए आज मेरे पिता इस दुनिया मे नही रहे,इसका मुझे बहुत दुःख है।
श्री अली को पुलिस सबइंस्पेक्टर बनने पर लोगों ने खुशी जाहिर की जिसमे मुख्य रूप से उनके सगे भाई अशगर अली, अजित राय, रनबहादुर पासवान, इनामुल हक, नुरुल्लाह सिद्दीकी, मनोज हाज़रा, अनुज सेठ, मो.इकबाल, यूसुफ खान, मो.नेजाम उद्दीन सहित दर्जनों।




