तेज आंधी के साथ बारिश, गर्मी से राहत

रांचीवासियों को मिली गर्मी से राहत
रांची: रविवार को बारिश की वजह से रांचीवालों को गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिल गई, लेकिन धूल भरी आंधी के कारण लोगों को परेशानियों का सामना भी करना पड़ा। मेघ गर्जन व आंधी के साथ बारिश ने पिछले कई दिनों से चढ़े पारे से हलकान हो रहे जनजीवन को बारिश की फुहारों से राहत देने का काम किया है।
मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी में प्रदेश के तीन जिलों गुमला, लोहरदगा व लातेहार के कुछ हिस्सों में बादलों की गर्जना के साथ हल्के मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने कहा है कि उक्त जिलों में तेज हवाओं के साथ वज्रपात भी हो सकता है।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More