आठ अगस्त को सोनाहातु में शहीद निर्मल महतो का प्रतिमा अनावरण
-1024x654.jpg)
रांची: आठ अगस्त को झारखंड अलग आंदोलन के मसीहा शहीद निर्मल महतो का पुण्यतिथि मनाया जाएगा. पूरे प्रदेश में इसकी भव्य रूप से तैयारी चल रही है. ‘झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा’ के द्वारा सोनाहातु के जाडेया मोड़ में शहीद निर्मल महतो का आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा. डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो के द्वारा (शुक्रवार को) अनावरण किया जाएगा. संगठन के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो के नेतृत्व में झारखंड मेला मैदान सोनाहातु से बाइक रैली निकाला जाएगा. यह बाइक रैली पुराना ब्लॉक ऑफिस, थाना मैदान, जमुदाग मोड एवं तेलवारी मोड से होते हुए कार्यक्रम स्थल कार्यक्रम जाडे़या मोड़ पहुंचेंगे.
बताते चले कि शहीद निर्मल महतो के आदमकद विधिवत् अनावरण के टाइगर जयराम महतो श्रद्धांजलि जन संबोधन प्रस्तुत करेंगे. संगठन रांची जिला अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए कहा कि कार्यक्रम की संपूर्ण तैयारी संपन्न कर लिया गया है.


