स्पर्श ई-वॉइस की पहल, जरूरतमंद SSC छात्रों को मिली अध्ययन सामग्री

स्पर्श ई-वॉइस द्वारा पतरातू में संचालित निःशुल्क SSC कोचिंग के छात्रों के बीच शिक्षा सामग्री वितरित की गई। कार्यक्रम में रेनू सहगल सहित संस्था के पदाधिकारी मौजूद रहे। छात्रों ने बताया कि इस सहयोग से उनकी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी मजबूत होगी और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

रांची : स्थानीय वंचित युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए स्पर्श ई-वॉइस (PVUNL कर्मियों एवं उनके परिजनों की पंजीकृत संस्था) द्वारा संचालित निःशुल्क SSC GD कोचिंग में शिक्षा सामग्री का वितरण किया गया। गुरुवार को स्वर्णरेखा समिति की अध्यक्षा श्रीमती रेनू सहगल ने छात्रों के बीच अध्यन सामग्री का वितरण किया।

इस अवसर पर अध्यक्ष रेनू सहगल ने छात्रों को कड़ी मेहनत के लिए प्रेरित किया। उन्हों छात्रों को केंद्र बिंदु को एकाग्र होकर अपने उद्देश्य के लिए आगे बढ़ने का मूल मंत्र बताया। संस्थान की सचिव नम्रता रघुवंशी और कार्यकारी सदस्य दिव्या गंगवार की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम में छात्र काफी उत्साहित दिखे। अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए छात्रों ने कहा कि “संसाधनों के अभाव में जो पढ़ाई अधूरी लग रही थी, वह अब इन किताबों ,पीवीयूएनएल के कर्मचारी, एक्सटर्नल फैकल्टी की मदद से पूरी हो रही है और बहुत सहयोग भी मिला है।” विद्यार्थियों ने इस निःशुल्क सहयोग के लिए ‘पीवीयूऐनएल और स्पर्श ई-वॉइस’ का हृदय से आभार व्यक्त किया।

Tags
लेखक के बारे में

By Mohit Sinha

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Read More