Sports News:बड़कागांव में फुटबॉल का महा मुकाबला, जग्गू इलेवन उरेज ने 4-0 से जीता खिताब

हजारीबाग: बड़कागाँव विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आंगो पंचायत के ग्राम उरेज में यूएफसी क्लब उरेज के द्वारा आयोजित नॉक आउट फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला गुरुवार को खेला गया।मुख्य अतिथि बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी, संरक्षक समाजसेवी कोलेश्वर गंझू ने फाइनल मैच का उद्घाटन किया। मुख्य अतिथि का स्वागत स्थानीय ग्रामीण बच्चियों के द्वारा पारंपरिक आदिवासी नृत्य एवं गीत गाकर से किया गया।
फाइनल मुकाबला देवगढ़ फुटबॉल क्लब और जग्गू इलेवन उरोज के बीच खेल गया।
जग्गू 11 उरेज की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए देवगढ़ की टीम को 4-0 से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। रामगढ़ जिला रेफरी एसोसिएशन के रेफरी निशा कुमारी, जतरु बेसरा, जुगेश हेंब्रम, प्रताप ठाकुर, सुरेश राम मैच में निर्णायक की भूमिका में रहे।
फाइनल मैच के विजेता जग्गू 11 की टीम को समाजसेवी कोलेश्वर गंझू के द्वारा 50 हजार का पुरस्कार और ट्रॉफी दे कर सम्मानित किया गया। उपविजेता देवगढ़ की टीम को मुखिया नीलम मिंज के द्वारा 30 हजार का पुरस्कार और ट्रॉफी दे कर सम्मानित किया गया। साथ ही तृतीय और चतुर्थ टीम को 10- 10 हजार रुपए का पुरस्कार दे कर सम्मानित किया गया। मौके पर समाजसेवी कोलेश्वर गंझू ने उपस्थित दर्शकों को संबोधित करते हुए आदिवासी समाज से अपनी परम्परा और संस्कृति को बचाने का आह्वाहन किया।
उन्होंने कहा के परम्परा और संस्कृति बचेगी तो आदिवासियों का पहचान बचा रहेगा। साथ ही उन्होंने विधायक रोशन लाल चौधरी से फुटबॉल मैदान के सुंदरीकरण करने का मांग कीया। मौके पर अपने संबोधन में विधायक रोशन लाल चौधरी ने आयोजन समिति को बधाई देते हुए कहा के ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह के आयोजन से युवाओं के छिपी हुई प्रतिभा को निखारने का मौका मिलता है। खेल हमें आपस में जोड़ने का काम करता है। हमारे शरीर को स्वास्थ्य रखने में खेल का महत्वपूर्ण योगदान है। जो मांग रखी गई है उसको पूर्ण करने का मैं पूरा प्रयास करूंगा। इस मैदान को अच्छे स्टेडियम के रूप में विकसित करने का मैं प्रयास करूंगा।इस क्षेत्र की जो भी समस्याएं है उसे धीरे धीरे मैं दूर करने के लिए प्रयासरत हूं।मौके पर मुखिया नीलम मिंज, प्रमुख प्रतिनिधि हेमंत भुइयां, ने भी दर्शकों और खिलाड़ियों को संबोधित किया।
मौके पर मुख्य रूप से विधायक रोशन लाल चौधरी, संरक्षक कोलेश्वर गंझू, मुखिया नीलम मिंज, पंचायत समिति सदस्य संगीता कुमारी, प्रमुख प्रतिनिधि हेमंत भुइयां, मुखिया प्रतिनिधि महेंद्र कुमार, मुनेश्वर गंझू, महमूद खान, अध्यक्ष जयनंदन गंझू, उपाध्यक्ष संजय गंझू, सचिव बिरन गंझू, उपसचिव एल्विन टोप्पो, कोषाध्यक्ष विशाल कुमार, संरक्षक जागेश्वर गंझू, रमन गंझू, रामजीत गंझू, एतवा गंझू, टिकेंद्र गंझू, दिनेश करमाली, नागेश्वर गंझू, कृष्णा गंझू, महेश महतो, विमल टुडू, प्रेम गंझू, केदार महतो, राजेंद्र महतो, शिवनाथ गंझू, प्रेम गंझू, मंगल तूरी, महेश महतो सहित हजारों दर्शक उपस्थित थे।


