सामाजिक संस्था जेसीआई ने रक्तदान शिविर लगाया

रांची: सामाजिक संस्था जेसीआई रांची उड़ान द्वारा रांची के मेन रोड स्थित राज हॉस्पिटल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसका आयोजन संस्था की अध्यक्ष राखी गंगवाल जैन और सचिव विनीता जैन के तत्वाधान में किया गया। वहीं कार्यक्रम की समन्वयक नीतू गुप्ता एवं कोऑर्डिनेटर खुशबु राजगरिया रही।

इस कार्यक्रम में जेसीआई ने बताया कि सभी जरुरतमंदों खासकर औरतों और बच्चों के लिए आपातकालीन स्थिति में रक्त की आवश्यकता पड़ने पर संस्था चौबीसों घंटे उपलब्ध कराने को तैयार रहेगा। इसी दौरान आपातकाल की स्थिति में जेसीआई की ओर से मोबाइल नं. 9835727014 उपलब्ध कराया गया।

इस मौके पर शिलपी अग्रवाल, कृति बुधिया, मीना अग्रवाल, नीतू छापरिया, निधी सर्राफ, रेखा लोधा, नीतू गुप्ता, राखी गंगवाल जैन, रीतू गाड़ोदिया, राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर राखी जैन, पूजा केशरी, अश्विनी राजघरिया ने अपना रक्तदान किया।

 

 

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More