एसकेएमयू का 9वां दीक्षांत समारोह सम्पन्न, राज्यपाल ने मेडल और उपाधि सौंपी

दुमका में आयोजित एसकेएमयू के 9वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल संतोष गंगवार ने स्वर्ण पदक और उपाधि वितरित की। तृप्ति शोभा मरांडी बेस्ट ग्रेजुएट चुनी गईं।
दुमका: सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय(एसकेएमयू)का 9वां दीक्षांत समारोह सोमवार को दुमका स्थित कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता झारखंड के राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने की और मेधावी छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक व उपाधि प्रदान की। समारोह में कुल 78 छात्रों को स्वर्ण पदक तथा 37 पीएचडी शोधार्थियों को उपाधि प्रदान की गई। इसके अलावा विभिन्न परीक्षाओं में सफल 33697 छात्रों को इन-एबसेंशिया डिग्री दी गई।
वहीं सर्वश्रेष्ठ स्नातक (बेस्ट ग्रेजुएट) के रूप में तृप्ति शोभा मरांडी को सम्मानित किया गया। वे सेंट जेवियर्स कॉलेज महारो की गणित विभाग की छात्रा (यूजी सत्र 2021-24) है और सर्वोच्च अंक हासिल की हैं। पारंपरिक भारतीय परिधान में दिखा सांस्कृतिक रंग


