अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे अभिभावक

आसिफ
सरिया(गिरिडीह): सरिया अनुमंडल के मुख्य द्वार पर बगोदर निवासी कुंजलाल साहू ने मंगलवार से पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार बेमियादी धरना प्रारंभ कर दिया है। इस संबंध में धरणार्थी श्री साहू ने बताया कि सरिया में संचालित DAV पब्लिक स्कूल में इन दिनों शिक्षा के नाम पर लूट मची हुई है। शिक्षा अधिकार अधिनियम की धज्जियां उड़ाई जा रही है। जिसके विरोध में इन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी बगोदर को इसकी जांच करने के लिए आवेदन दिया था। जिसके आलोक में बीडीओ बगोदर ने जांच हेतु स्थानीय प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को नियुक्त किया। जांच के क्रम में बीईओ बगोदर द्वारा सारे आरोप बेबुनियाद बताए गए हैं। जिसे लेकर उन्होंने अनिश्चितकालीन धरना प्रारंभ कर दिया है इस संबंध में कुंजलाल साहू ने एसडीओ सरिया से मांग किया है कि इनकी शिकायतों की पुनः जांच की जाए। यदि शिकायत गलत पाई गई तो इन के विरुद्ध मामला दर्ज किया जाए अन्यथा विद्यालय प्रबंधक व जांच अधिकारी पर मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए।




