रांची: भोजपुरी युवा विकास मंच के बैनर तले बुधवार को धुर्वा के अंबेडकर रीजेंट ऑक्सफोर्ड स्कूल में भोजपुरी के महानायक, लोक संगीतकार, नाट्य निर्देशक स्व. भिखारी ठाकुर की 48 वी पुण्यतिथि मनाई गई। इस बाबत उनकी तस्वीर पर माल्यापर्ण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मंच के अध्यक्ष आशुतोष द्विवेदी ने कहा कि स्वर्गीय ठाकुुर लोक जागरण के संदेश वाहक व बहुआयामी प्रतिभा के धनी थे। उन्होंने नाटक के माध्यम से समाज में फैली सामाजिक कुरीतियों पर जिस तरह से कड़ा प्रहार किया, उससे सामाजिक क्रांति को काफी बल मिला। भिखारी ठाकुर बिहार ही नहीं बल्कि देश के सांस्कृतिक धरोहर के प्रतीक थे।
[URIS id=9499]
श्री द्विवेदी ने कहा कि भिखारी ठाकुर का जन्म 18 दिसम्बर 1887 एव मृत्यु 10 जुलाई 1971 को हुआ था। भोजपुरी के शेक्सपियर कहे जाने वाले स्व. भिखारी ठाकुर का जन्म बिहार के सारण जिले के कुतुबपुर दिवरा गांव में हुआ। भोजपुरी संस्कृति के मसीहा की लिखी बिदेसिया, भाई विरोध, कलयुग प्रेम, ननद भोजाई, राधे श्याम बहार आदि प्रमुख कृतियां थीं। उन्होंने कहा कि ऐसा कलाकार भोजपुरी में दोबारा जन्म नहीं ले सकता। कहा कि उन्होंने लेखन, गायन व नाटक के माध्यम से जनजागरूकता का कार्य किया है। अपनी रचनाओं के जरिए सामाजिक कुरीतियों पर कड़ा प्रहार किया। भोजपुरी संस्कृति को सामाजिक सरोकारों के साथ ऐसा पिरोया की अभिव्यक्ति की एक धारा भिखारी ठाकुमर के नाटकों की गूंज सुनाई पड़ ही जाती है। भिखारी ठाकुर का लिखा अमर गीत जब मंच पर गाया जाता था तो ये दर्दभरा गीत सुनकर लड़कियों व महिलाओं के आंखों से आंसू छलकने लगता था। इस अवसर पर मुख्य रूप से भोजपुरी युवा विकास मंच के संरक्षक राजीव रंजन राम, समाजसेवी विनोद बैठा, स्कूल की निदेशिका संगीता कुमारी, प्राचार्य अमित कुमार सहित विद्यर्थियों के अलावे कई लोगों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित की।