सौंदर्यीकरण का निरीक्षण
रांची: नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव अजय कुमार सिंह ने मंगलवार को करम टोली तालाब के सौंदर्यीकरण और जीर्णोद्धार कार्यक्रम का निरीक्षण करने के बाद काम कर रही एजेंसी के ठेकेदार को आवश्यक दिशा- निर्देश दिया। कहा कि ट्रीटमेंट प्लांट लगने के बाद तालाब का पानी बिल्कुल पारदर्शी दिखना चाहिए।
श्री सिंह ने इस बाबत पूरे परिषर के किनारे अधिक से अधिक प्लांटेशन का निर्देश दिया, भविष्य में ये पूरा क्षेत्र हरा- भरा दिखे। उन्होंने तालाब में लगने वाले बोट और फाउंटेन को लेकर भी पदाधिकारियों को कई निर्देश दिया। सचिव ने छठ पर्व को लेकर भी यहां घाटों को बेहतर करने व तालाब में मछली छोड़ने का भी निर्देश दिया। इस मौके पर जुडको के पीडीटी राजीव कुमार वासुदेवा, जीएम बीके रॉय और डीजीएम पीके सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद थे।