स्कूल में की गयी बच्चों की काउंसलिंग, करियर से सम्बंधित दी गयी सलाह

रांची: कांके रोड में मंगलवार को ज्ञानोदय उच्च विद्यालय में अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला मंच ने काउंसलिंग कार्यक्रम को आयोजित किया। कार्यक्रम का समन्वय मारवाड़ी महिला मंच की अन्नू पोद्दार ने किया। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यपक, सचिव, सभी शिक्षकों के अलावे छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

काउन्सलिंग कार्यक्रम में काउंसलर डॉ साहेब सुखमनी सिंह ने बच्चों को परीक्षा व करियर सम्बंधित सलाह दिए। इस दौरान डॉक्टर ने बच्चों को समझाया कि अपने लक्ष्य को खुद तय करें, ताकि भविष्य में किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।  इसके अलावा मारवाड़ी महिला मंच की पूर्व अध्यक्ष गीता डालमिया ने बच्चों को पीएम मोदी की योजनाओं के बारे में बताया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जीवन के लक्ष्य को तय करें। रोज सुबह उठकर योगा करें।

वहीँ स्कूल के सचिव ने कहा कि स्कूल के बच्चे काफी होशियार हैं। इन्हें आगे बढ़ने के लिए आप जैसे लोगों की मार्गदर्शन की जरुरत है। वहीँ स्कूल के प्रधानाध्यापक ने बताया कि इस स्कूल में गरीबी रेखा से नीचे वाले कई बच्चे पढाई कर रहे हैं। इसके बावजूद इनका हौंसला काफी बुलंद हैं। इसके अलावे समाजसेवी आशुतोष द्विवेदी ने बच्चों को एक बेहतर इंसान बनने के लिए प्रेरित की।

 

 

 

 

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More