अनुसूचित जनजाति के मतदाता भाजपा के साथ: पाहन

रांची: भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में आज भाजपा प्रदेश अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष सह विधायक रामकुमार पाहन ने मीडिया को बताया कि इस बार के लोस चुनाव के दौरान झारखंड में अनुसूचित जनजाति के मतदाताओं का भरपूर साथ भाजपा को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों ने अनुसूचित जनजाति के पक्ष में अनेक योजनाओं की शुरूआत कर उन्हें राष्ट्र के मुख्यधारा से जोड़ा है। श्री पाहन ने दावा किया कि भाजपा झारखंड में न सिर्फ अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित 5 सीटों पर बड़ी विजय प्राप्त करेगी बल्कि अन्य सीटों में भी उसे अनुसूचित जनजाति के वोटरों का बड़ा समर्थन प्राप्त हुआ है।
कहा कि जनता यह समझ गई है कि कांग्रेस , झारखंड मुक्ति मोर्चा जैसे दलों ने सिर्फ वोट के लिए अनुसूचित जनजाति वर्ग को ठगने का कार्य किया है । मुख्यमंत्री रघुवर दास ने अगली जनगणना के बाद सरना कोड लागू करने की घोषणा की है। यह सरना समाज के लिए बड़ा तोहफा होगा। उन्होंने कहा कि अभी भी कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा, झारखंड विकास मोर्चा सहित विपक्षी दलों ने इस मुद्दे पर अपनी राय जाहिर नहीं किया है। उन्होंने कहा कि इन दलों के ऊपर धर्मांतरण में लिप्त शक्तियां हावी है। इसलिए ये खुलकर कभी भी सरना समाज के हित में नहीं बोल सकते हैं। इस बाबत प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा की ऐसा प्रतीत होता है कि राहुल गांधी अपने प्ले स्टेशन पर वार गेम्स खेलते हैं। तभी कांग्रेस ने अपने शासनकाल में 6 सर्जिकल स्ट्राइक होने की बात कही थी। प्रतुल ने कहा डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशन ने यह स्पष्ट किया है कि वर्ष 2016 के पूर्व कोई सर्जिकल स्ट्राइक नही हुआ था। कांग्रेस ने इस मुद्दे पर देश की जनता को भ्रमित करने का कार्य किया है। प्रधानमंत्री के लिए दुर्योधन, औरंगजेब, दुःशासन जैसे शब्दों का प्रयोग कर कांग्रेस खुद जनता की नजरों में गिर गयी है। चाईबासा में एक ही सभा स्थल पर प्रधानमंत्री और राहुल गांधी की सभा हुई। प्रधानमंत्री की सभा में जहां लाखों लोग आये तो राहुल गांधी की सभा में मुश्किल दस हजार के आसपास लोग पंहुचे।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More