SBI PO Recruitment 2026: 1500 पदों पर निकली बंपर भर्ती, ग्रेजुएट्स के लिए सुनहरा मौका; ऐसे करें आवेदन

SBI PO Recruitment 2026 Notification Released: अगर आप बैंक में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे हैं तो यह खबर आपके लिए है। देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक ने प्रोबेशनरी ऑफिसर यानी पीओ के 1500 पदों पर भर्ती का विज्ञापन अपनी आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर जारी कर दिया है। 18 जून से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। एसबीआई पीओ की यह भर्ती उन युवाओं के लिए गोल्डन चांस है जो बैंकिंग क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं।
SBI PO के लिए कौन कर सकता है आवेदन?
इस भर्ती में दो मुख्य योग्यताएं मांगी गई हैं शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा। अगर आप इन दोनों शर्तों पर खरे उतरते हैं तो एसबीआई पीओ बनने की राह आपके लिए खुली है।
- शैक्षणिक योग्यता: किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होना जरूरी है। जो अभ्यर्थी अंतिम वर्ष या अंतिम सेमेस्टर में पढ़ रहे हैं वे भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन साक्षात्कार के समय उनकी डिग्री 30 सितंबर से पहले पूरी होनी चाहिए। दोहरी डिग्री वाले उम्मीदवार भी पात्र हैं।
- आयु सीमा: न्यूनतम 21 और अधिकतम 30 वर्ष। आयु की गणना 1 अप्रैल 2026 के आधार पर होगी। जन्मतिथि के अनुसार अभ्यर्थी का जन्म 2 अप्रैल 1996 के बाद और 1 अप्रैल 2005 से पहले का होना चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
SBI PO Vacancy 2026: महत्वपूर्ण तिथियां और जानकारी
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| बैंक का नाम | स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) |
| पद का नाम | प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) |
| कुल रिक्तियां | 1500 (नियमित- 1446, बैकलॉग- 54) |
| आवेदन प्रारंभ तिथि | 18 जून 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 8 जुलाई 2026 |
| आधिकारिक वेबसाइट | sbi.bank.in |
| चयन प्रक्रिया | प्रीलिम्स, मेंस, साक्षात्कार |
| प्रीलिम्स परीक्षा | अगस्त 2026 |
| मेंस परीक्षा | सितंबर 2026 |
| साइकोमेट्रिक टेस्ट, ग्रुप एक्सरसाइज एवं साक्षात्कार | अक्टूबर/नवंबर 2026 |
| आधिकारिक अधिसूचना | SBI PO Notification 2026 PDF |
| ऑनलाइन आवेदन | SBI PO Vacancy 2026 Apply Online Link |
SBI PO को कितनी मिलती है सैलरी?
स्टेट बैंक में पीओ बनने के लिए प्रीलिम्स, मेंस और इंटरव्यू तीन पड़ावों से गुजरना होता है। पद पर नियुक्ति के बाद शुरुआती बेसिक पे ₹48,480 प्रति माह होती है। वेतन का स्केल 48480-2000/7-62480-2340/2-67160-2680/7-85920 है। इसके ऊपर से डीए, एचआरए, सीसीए, पीएफ, कंट्रीब्यूटरी पेंशन फंड, एनपीएस, एलएफएस, चिकित्सा सुविधाएं और लीज रेंटल फेसिलिटी जैसे भत्ते भी मिलते हैं, जिससे हाथ में आने वाली राशि काफी बढ़ जाती है। मुंबई केंद्र में तैनात पीओ का सालाना वेतन पैकेज लगभग 21.97 लाख रुपये होता है।
SBI PO के लिए आवेदन कैसे करें?
इस भर्ती में आवेदन IBPS के माध्यम से किया जा रहा है। नीचे दिए गए आसान चरणों को फॉलो करें:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ibpsreg.ibps.in खोलें।
- नए उपयोगकर्ता हैं तो ‘Click here for New Registration’ लिंक पर क्लिक करें।
- नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और सिक्योरिटी कोड भरकर बेसिक रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
- मिले रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से दोबारा लॉगिन करें।
- व्यक्तिगत जानकारी जैसे नाम, माता-पिता का नाम, आयु, श्रेणी और राष्ट्रीयता सावधानी से दर्ज करें।
- 10वीं, 12वीं और स्नातक के अंक, रोल नंबर और प्रतिशत सही-सही भरें।
- निर्धारित साइज में स्कैन की गई फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें और फॉर्म का प्रिंट आउट लेकर सुरक्षित रख लें।
आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य, ओबीसी, एससी, एसटी और दिव्यांग सभी वर्गों के अभ्यर्थियों को 100 रुपये की फीस ऑनलाइन जमा करानी होगी। भर्ती से संबंधित किसी भी अन्य जानकारी के लिए एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाया जा सकता है।


