सरिया: हाथियों ने तोड़ी किसानों की आवासीय बाउंड्री

सरिया (गिरिडीह): सरिया थाना क्षेत्र के चंद्रमारणी जंगल में इन दिनों चार हाथियों के एक झुंड ने अपना डेरा जमा लिया है। इस कारण से ग्रामीणों के बीच में भय का माहौल व्याप्त है। उक्त हाथियों द्वारा रोजाना किसी न किसी गांव में घुसकर ग्रामीणों के आवासों सहित फसलों को तबाह किया जा रहा है। बुधवार की देर रात ये हाथी चंद्रमारणी जंगल पंहुचा व वहां से सुरेंद्र मंडल व शिव नारायण प्रसाद के घर पंहुचकर उनका बाउंड्रीवाॅल तोड़ दिया। इस बाबत वन विभाग की टीम भी हाथियों के झुंड को भाने के लिए प्रयासरत है, लेकिन हाथी जगह बदल- बदल कर दिन- भर इधर- उधर छुपे रहते हैं व फिर रात को दहशत फैलाते हैं।

[URIS id=9499]

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More