Samsung Galaxy A27 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 120Hz AMOLED डिस्प्ले और Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर

Samsung Galaxy A27 5G स्मार्टफोन को बाजार में उतार दिया गया है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट युक्त AMOLED डिस्प्ले का इस्तेमाल किया गया है। यह डिवाइस 4 रंगों में मौजूद होगी। 3 जुलाई से इसकी बिक्री शुरू होने वाली है।

Samsung Galaxy A27 5G: Samsung ने अपना नया हैंडसेट Galaxy A27 5G पेश कर दिया है। इस डिवाइस में Snapdragon 6 Gen 3 चिप का इस्तेमाल किया गया है। फोन में 4 कैमरे हैं, जिनमें प्राइमरी सेंसर 50 मेगापिक्सल का है। डिवाइस में 5000mAh की बैटरी मौजूद है। यह Android 16 पर काम करता है। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसके साथ ही कई सारे AI फीचर्स भी मौजूद हैं।

Samsung Galaxy A27 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 120Hz AMOLED डिस्प्ले और Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर

Samsung Galaxy A27 5G की उपलब्धता

Samsung ने अभी इस फोन की कीमत का खुलासा नहीं किया है। यह 3 जुलाई से कुछ चुनिंदा देशों में मिलना शुरू होगा। Black, Blue, Light Green और Light Pink इन चार रंगों में यह आएगा। Samsung ने इसे एक संपूर्ण डिवाइस बनाने की पूरी कोशिश की है, लेकिन यह कितने में मिलेगा यह पता चलने पर ही इसकी value का अंदाजा होगा।

Samsung Galaxy A27 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 120Hz AMOLED डिस्प्ले और Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर

Samsung Galaxy A27 5G के प्रमुख फीचर्स

कंपनी का कहना है कि पुराने वेरिएंट के मुकाबले इस बार काफी बदलाव किए गए हैं। पहले से बड़ा 6.7 इंच का Super AMOLED Infinity-O डिस्प्ले दिया गया है जो 120Hz को सपोर्ट करता है। बेजल्स पहले से पतले हैं और बॉडी सिर्फ 7.8mm स्लिम है। इसके अलावा कई AI फीचर्स भी मिलते हैं।

  • Circle to Search: इससे एक साथ कई ऑब्जेक्ट्स को पहचाना जा सकता है। सर्च रिजल्ट से ही कपड़ों का वर्चुअल ट्राई-ऑन भी किया जा सकता है।
  • Object Eraser: इस फीचर से तस्वीर में मौजूद अनचाही चीजों को हटाया जा सकता है।
  • Voice Transcription: वॉयस रिकॉर्डर अब आवाज को टेक्स्ट में बदलने के साथ-साथ 22 भाषाओं में अनुवाद भी कर सकता है।
  • Samsung ने 6 जनरेशन तक Android OS और One UI अपडेट देने का वादा किया है। साथ ही 6 साल की सिक्योरिटी अपडेट की गारंटी भी दी है।

Samsung Galaxy A27 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 120Hz AMOLED डिस्प्ले और Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर

Samsung Galaxy A27 5G के स्पेसिफिकेशंस

फीचरस्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले6.7 इंच FHD+, Super AMOLED, Infinity-O, 120Hz
प्रोसेसरSnapdragon 6 Gen 3
रियर कैमरा50MP OIS + 5MP अल्ट्रा-वाइड + 2MP मैक्रो
फ्रंट कैमरा12MP सेल्फी कैमरा
रैम और स्टोरेज6GB+128GB / 8GB+128GB / 8GB+256GB (2TB SD सपोर्ट)
बैटरी और चार्जिंग5000mAh, 25W फास्ट चार्जिंग
ऑपरेटिंग सिस्टमAndroid 16, One UI 8.5, IP64 रेटिंग
लेखक के बारे में

By Samridh Media Desk

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and…

Read More