Sahebganj News : संगठन विस्तार: बोरियो को मिला नया झामुमो प्रखंड अध्यक्ष

झारखंड मुक्ति मोर्चा की केंद्रीय समिति ने स्टीफन मुर्मू को बोरियो प्रखंड अध्यक्ष नियुक्त किया है। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।

साहिबगंज : झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी की केंद्रीय समिति ने संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से बोरियो प्रखंड के नए प्रखंड अध्यक्ष की घोषणा की है। केंद्रीय समिति द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार स्टीफन मुर्मू को बोरियो प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इसकी जानकारी केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पाण्डेय ने दी।

केंद्रीय समिति ने आशा व्यक्त की है कि स्टीफन मुर्मू अपनी संगठनात्मक क्षमता और कर्मठता का उपयोग करते हुए पार्टी संगठन को और मजबूत करेंगे। साथ ही उनसे अपेक्षा की गई है कि वे अनुशासन के दायरे में रहकर कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करेंगे और संगठनात्मक गतिविधियों को गति देंगे।

नियुक्ति के बाद बोरियो में झामुमो कार्यकर्ताओं ने स्टीफन मुर्मू का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर स्टीफन मुर्मू ने कहा कि पार्टी ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है, उसे वे पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाते हुए संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगे।

उन्होंने इस जिम्मेदारी के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, केंद्रीय प्रवक्ता सह सचिव पंकज मिश्रा, केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पाण्डेय तथा झामुमो जिला अध्यक्ष अरुण सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया।

लेखक के बारे में

By Susmita Rani

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More