Sahebganj News: जदयू की प्रमंडलीय बैठक में हुंकार, प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो ने संगठन मजबूती का दिया मंत्र

साहिबगंज: शहर के चौक बाजार स्थित छोटी धर्मशाला में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की प्रमंडलीय बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष सुनील सिन्हा ने की। कार्यक्रम में झारखंड जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरू महतो मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने बुके व फूल-माला पहनाकर प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया।
बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और आगामी राजनीतिक रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा हुई। नेताओं ने कहा कि पार्टी की नीतियों और जनहितकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करना होगा। प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो ने संगठन विस्तार पर जोर देते हुए कहा कि झारखंड में जदयू को मजबूत विकल्प के रूप में स्थापित करने में हर कार्यकर्ता की भूमिका अहम है।
उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव के दौरान जो वादे किए थे, उनमें से एक भी वादा पूरा नहीं हुआ है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में आज भी सीएनटी एक्ट एवं एसपीटी एक्ट पूरी तरह लागू नहीं हो पाया है। जमीन सर्वे एवं म्युटेशन में कर्मचारी और पदाधिकारी खुलेआम भ्रष्टाचार कर रहे हैं। मनमाने तरीके से पैसे की वसूली हो रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में अपराध और अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है।
कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव मनोज कुमार सिन्हा, प्रदेश सचिव राजेंद्र प्रसाद, गोड्डा जिलाध्यक्ष चंद्रधर कुमार सिंह, दुमका नगर अध्यक्ष शशिधर तिवारी, आर के मंडल, संजय कुमार ठाकुर, श्रवण कुमार, पिंटू सिंह, लक्ष्मीकांत कुशवाहा, प्रेम कुमार, गौतम कुमार मंडल, मुनि टुडु, राधा सिंह, संगीता देवी, प्रीति रविदास सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
साहिबगंज में जदयू ने प्रमंडलीय बैठक कर 2026-27 की सियासी जमीन तैयार करने का संकेत दे दिया है। खीरू महतो का हमला सीधे CNT-SPT, जमीन सर्वे और लॉ एंड ऑर्डर पर है – यानी आदिवासी-मूलवासी वोट बैंक को साधने की कोशिश की जा रही है। अब देखना है कि ‘जमीनी संगठन’ का दावा जमीन पर कितना उतरता है।


