Sahebganj News: JLKM का संगठन विस्तार अभियान, 21 जून को राजमहल में होगी जिला स्तरीय बैठक

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो के निर्देश पर 21 जून 2026 को राजमहल निरीक्षण भवन में साहिबगंज जिला इकाई की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है। जिला अध्यक्ष अर्जुन महतो के अनुसार, इस बैठक का मुख्य उद्देश्य संथाल परगना क्षेत्र में संगठन का पुनर्गठन, विस्तार और उसे विधिक रूप से सुदृढ़ बनाना है।

साहिबगंज: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के केंद्रीय अध्यक्ष एवं डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो के निर्देश पर पूरे संथाल परगना में संगठन के पुनर्गठन और विस्तार का अभियान चल रहा है। इसी के तहत साहिबगंज जिले में संगठन को मजबूत करने के लिए 21 जून को अहम बैठक बुलाई गई है।

पार्टी के जिला अध्यक्ष अर्जुन महतो ने शनिवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी कि बैठक 21 जून 2026, रविवार को पूर्वाह्न 11:00 बजे राजमहल प्रखंड स्थित निरीक्षण भवन में होगी। इसमें जिले के सभी सक्रिय सदस्य, जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, युवा और वरिष्ठ कार्यकर्ता तथा पार्टी के समर्पित सदस्य शामिल होंगे।

उन्होंने बताया कि जयराम महतो के निर्देश पर संथाल परगना क्षेत्र के लिए नियुक्त केंद्रीय पदाधिकारी और संगठन प्रभारी सभी जिलों में पुनर्गठन, मजबूती और विस्तार का काम देख रहे हैं। इसी क्रम में साहिबगंज में बैठक आयोजित की जा रही है।

जिला अध्यक्ष अर्जुन महतो ने सभी पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों से अपील की है कि वे तय समय पर बैठक में पहुंचें और संगठन को मजबूत व जनहितकारी बनाने के अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं। उन्होंने कहा कि सशक्त संगठन ही सशक्त झारखंड की नींव है।

लेखक के बारे में

By Anjali Sinha

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention…

Read More