Sahebganj News: तालझारी में धूमधाम से मनी वीर सावरकर जयंती, युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण का संकल्प

साहिबगंज जिले के तालझारी प्रखंड में स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई।

साहिबगंज: तालझारी प्रखंड क्षेत्र में स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर की जयंती गौरवपूर्ण माहौल में मनाई गई। ‘मेरा युवा भारत’ के तत्वावधान में छत्रपति शिवाजी युवा क्लब और भगत सिंह युवा क्लब के संयुक्त प्रयास से हुए कार्यक्रम में “समर्थ युवा, सशक्त भारत” और “युवा शक्ति, राष्ट्र शक्ति” का संकल्प दोहराया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि लालमाटी पंचायत की मुखिया बबिता देवी एवं मुखिया प्रतिनिधि मनोज साहा ने दीप प्रज्वलित कर की। दोनों ने वीर सावरकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

नेहरू युवा केंद्र के ‘मेरा युवा भारत’ अभियान के तहत हुई गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि वीर सावरकर का जीवन संघर्ष और राष्ट्रप्रेम आज के युवाओं के लिए प्रेरणादायी है। युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया गया। अतिथियों ने कहा कि ‘मेरा युवा भारत’ मंच के जरिए ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को एकजुट कर राष्ट्रहित के कार्यों से जोड़ा जा रहा है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में नेहरू युवा केंद्र के सदस्य चंदन कुमार, कौशर, राहुल कुमार,  छत्रपति शिवाजी युवा क्लब के अध्यक्ष हरिओम कुमार गुप्ता भगत सिंह युवा क्लब के अध्यक्ष गौरव कुमार सुमन की अहम भूमिका रही। मौके पर दोनों क्लबों के दर्जनों सदस्यों सहित सौरभ गुप्ता, शिवम कुमार, पियूष उपाध्याय, आशीष गुप्ता, प्रिंस गुप्ता, लक्ष्मी कुमारी, ऋतु सिंह, रिया गुप्ता, प्रियंका कुमारी और स्थानीय ग्रामीण शामिल थे। सभी ने देश सेवा और सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का संकल्प लिया।

Tags
लेखक के बारे में

By Susmita Rani

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More