Sahebganj News: विश्व रक्तदाता दिवस पर उमा अमृता फाउंडेशन ने लगाया रक्तदान शिविर
-1024x614.jpeg)
साहिबगंज: विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर सदर अस्पताल स्थित रक्त अधिकोष में उमा अमृता फाउंडेशन के तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान ने मुख्य अतिथि के रूप में किया। इस मौके पर उमा अमृता फाउंडेशन के संस्थापक प्रशांत शेखर, रक्त अधिकोष के मैनेजर प्रवीण सक्सेना और टेक्नीशियन चंदन कुमार मौजूद थे।
शिविर में कुल 8 लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदान करने वालों में गोपाल साह O+, चंद्रशेखर A+, पवन सिंह O+, विवेक कुमार B+, सोनू कुमार पासवान B+, अभिषेक ओझा B+, मनीष कुमार और प्रशांत शेखर A+ शामिल रहे। सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान ने सभी रक्तदाताओं को प्रोत्साहन स्वरूप स्वास्थ्य विभाग की ओर से टी-शर्ट, कैप और मग भेंट किए। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि रक्तदान के लिए आगे आएं ताकि जरूरतमंदों का जीवन बचाने का काम निरंतर चलता रहे।
संस्था के संस्थापक प्रशांत शेखर ने कहा कि उमा अमृता फाउंडेशन रक्तदान के क्षेत्र में लगातार काम कर रहा है। संस्था का उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं को रक्तदान से जोड़ना है। कार्यक्रम में संस्था की ओर से विकास कुमार, पवन सिंह, विवेक कुमार, गोपाल कुमार, सियाराम यादव समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे।


