Sahebganj News: गुड फ्राइडे पर सांसद विजय हांसदा का संदेश, प्रेम और करुणा अपनाने की अपील

साहिबगंज: राजमहल संसदीय क्षेत्र के सांसद विजय कुमार हांसदा ने गुरुवार को जिलेवासियों को गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दिन मानवता के लिए यीशु मसीह के सर्वोच्च बलिदान का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि प्रभु यीशु मसीह का जीवन नि:स्वार्थ बलिदान का एक शाश्वत प्रतीक है और उनकी शिक्षाएं प्रेम, करुणा और क्षमा के मूल्यों पर आधारित हैं। सांसद ने कहा कि गुड फ्राइडे और ईस्टर संडे मानव इतिहास की दिशा बदलने वाले निर्णायक क्षण हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे यीशु की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाएं और मानवता की सेवा करें। उन्होंने कहा कि प्रभु यीशु मसीह ने सम्पूर्ण मानवता को प्रेम, दया और करुणा का संदेश दिया है। गुड फ्राइडे के पवित्र दिवस पर हम उनके बताए रास्ते पर चलें और मानवता की सेवा करें।
इस अवसर पर जिले भर से कई ईसाई धर्मगुरुओं और पादरियों ने सांसद हांसदा से उनके आवास पर मुलाकात की और उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने जिलेवासियों के लिए शांति, सद्भाव और खुशहाली की प्रार्थना की और उन्हें अपना आशीर्वाद दिया।


