Sahebganj News : महाविद्यालय के डॉ. अनिल कुमार ने अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में प्रस्तुत किया शोध पत्र

साहिबगंज महाविद्यालय के डॉ. अनिल कुमार ने ICFAC-2026 में एलोवेरा पर शोध प्रस्तुत किया। उनका अध्ययन FTIR तकनीक से बायोएक्टिव मॉलेक्यूल्स का विश्लेषण करता है।

साहिबगंज : साहिबगंज महाविद्यालय के रसायन विभाग के विभागाध्यक्ष एवं एकेडमिक इंचार्ज डॉ. अनिल कुमार ने 18 मार्च 2026 को महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय, मोतिहारी (पूर्वी चंपारण), बिहार में आयोजित तीन दिवसीय “Third International Conference on Frontier Areas of Chemistry (ICFAC-2026)” में अपना शोध पत्र आभासी माध्यम से प्रस्तुत किया।

शोध पत्र का विषय

डॉ. अनिल कुमार ने “FTIR Characterization of Bioactive Molecules in Aloe Vera Gel Dry Powder” विषय पर अपना शोध पत्र प्रस्तुत किया, जिसमें उन्होंने एलोवेरा जेल ड्राई पाउडर में पाए जाने वाले बायोएक्टिव मॉलेक्यूल्स का विश्लेषण FTIR तथा अन्य स्पेक्ट्रोस्कोपी तकनीकों के माध्यम से किया।

शोध का महत्व

डॉ. अनिल कुमार का यह शोध कार्य एलोवेरा के औषधीय गुणों को समझने में मदद करेगा, जो मानव स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी है। एलोवेरा जेल में पॉलिसैकेराइड्स, ग्लाइकोप्रोटीन, फेनोलिक यौगिक तथा अन्य सूक्ष्म घटक पाए जाते हैं, जो मानव स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी हैं।

डॉ. अनिल कुमार का योगदान

डॉ. अनिल कुमार वर्तमान में साहिबगंज क्षेत्र में उपलब्ध औषधीय पौधों, जैसे- एलोवेरा, नीम, चिरायता तथा तुलसी पर शोध कार्य कर रहे हैं। उनके इस शोध कार्य से साहिबगंज महाविद्यालय, तथा सिद्धो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका का नाम राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित हुआ है।

अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन

यह अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 17-19 मार्च 2026 तक आयोजित किया जा रहा, जिसमें अमेरिका, दक्षिण अफ्रीका, नेपाल सहित भारत के विभिन्न राज्यों से आए प्रोफेसर, शोधकर्ता एवं वैज्ञानिकों ने अपने-अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए। इस सम्मेलन से रसायन विज्ञान के क्षेत्र में नए शोध आयाम विकसित हुए तथा शोधार्थियों और विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई।

लेखक के बारे में

By Anshika Ambasta

Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is…

Read More