सड़क हादसे में एक युवक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

चाईबासा-झींकपानी मुख्य सड़क पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान फरहान अहमद (पिता - सजादा अहमद) के रूप में हुई है। गितिलपी के पास एक अज्ञात ट्रैक्टर ने उसकी मोटरसाइकिल को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

पश्चिमी सिंहभूम: चाईबासा-झींकपानी मुख्य सड़क पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा शुक्रवार की रात मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के गितिलपी गांव के समीप की है।

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान फरहान अहमद (पिता – सजादा अहमद) के रूप में हुई है, जो कि किरीबुरू का निवासी था। फरहान शुक्रवार सुबह चाईबासा कोर्ट में एक पुराने केस की सुनवाई के सिलसिले में आया हुआ था। कोर्ट की कार्यवाही पूरी होने के बाद वह शाम के समय मोटरसाइकिल से लौट रहा था। उसी दौरान गितिलपी के पास एक अज्ञात ट्रैक्टर ने उसकी मोटरसाइकिल को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि फरहान अहमद बुरी तरह घायल हो गया। राहगीरों की मदद से उसे तुरंत सदर अस्पताल लाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे में फरहान के साथ सवार एक अन्य युवक भी घायल हुआ है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी स्थिति फिलहाल गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है।

लेखक के बारे में

By Mohit Sinha

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Read More