पूर्वी सिंहभूम में भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर पलटने से चालक की मौत

पूर्वी सिंहभूम के मरीन ड्राइव गोलचक्कर पर ट्रेलर पलटने से चालक सुमन कुमार की मौके पर मौत हो गई।

पूर्वी सिंहभूम : बिष्टुपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मरीन ड्राइव गोलचक्कर के पास मंगलवार तड़के सड़क हादसे में एक टेलर के पलटने से चालक की मौत हो गई। त्यक्षदर्शियों के अनुसार रुंगटा माइंस से लोहे की पाइप लोड कर जपला (डाल्टनगंज) की ओर जा रहा एक ट्रेलर गोलचक्कर पर मोड़ते समय अनियंत्रित होकर पलट गया।

तेज रफ्तार में टर्न लेने के दौरान ट्रेलर में लदी लोहे की पाइप को बांधने वाली चैन अचानक टूट गई। संतुलन बिगड़ते ही भारी पाइप सीधे केबिन पर जा गिरीं, जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान सुमन कुमार के रूप में हुई है, जो बिहार के भागलपुर जिले का निवासी बताया जा रहा है।

हादसे के दौरान ट्रेलर पलटते ही उसमें लदी कई पाइप सामने खड़े एक अन्य ट्रेलर के ऊपर भी गिर गईं, जबकि कुछ पाइप सड़क पर बिखर गईं। इससे कुछ देर के लिए इलाके में अफरा-तफरी मच गई और यातायात बाधित हो गया।

लेखक के बारे में

By Susmita Rani

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More