सड़क हादसे ने छीनी जिंदगी, अंकित शर्मा के निधन पर सरयू राय का बयान

जमशेदपुर में सड़क हादसे में 31 वर्षीय युवक अंकित शर्मा की दर्दनाक मौत हो गई। सरयू राय ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि अंकित एक होनहार युवक थे और उनकी असमय मौत बेहद दुखद है।

जमशेदपुर: सिविल कोर्ट, जमशेदपुर के अधिवक्ता प्रतीक शर्मा के छोटे भाई अंकित शर्मा (31) के सड़क हादसे में दर्दनाक मौत पर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। एक्स पर लिखे अपने संदेश में सरयू राय ने कहा कि अंकित एक होनहार नौजवान थे। उनका सड़क हादसे में मौत हृदयविदारक है। मर्माहत करने वाला है। उनके परिवार से राय का गहरा रिश्ता है। कहते हैं कि ईश्वर जिन्हें ज़्यादा प्यार करते हैं, उन्हें जल्दी अपने पास बुला लेते हैं। 

राय ने कहा कि वह परिजनों के शोक में शामिल हैं। गौरतलब है कि राय धार्मिक कार्यक्रम के सिलसिले में अयोध्या में हैं। बताते चलें कि स्वर्गीय अंकित शर्मा के अग्रज प्रतीक शर्मा राय के सहयोगी के तौर पर काम करते रहे हैं। उधर, अंकित शर्मा का अंतिम संस्कार स्वर्णरेखा बर्निंग घाट पर किया गया। चचेरे छोटे भाई तनिश ने मुखाग्नि दी।

लेखक के बारे में

By Anshika Ambasta

Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is…

Read More