बाबूलाल की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल दंगा पीड़ितों से करेगा मुलाकात

रांची: राजधानी में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप वर्मा कहा कि रविवार को 11 बजे प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल लोहरदगा का दौरा करेंगे। भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में लोहरदगा में दंगा पीड़ित परिवारों से मुलाक़ात किया जाएगा। प्रदीप ने कहा कि राज्य सरकार आजतक दंगा पीड़ित परिजनों की सुध तक नहीं ली।
इसके अलावे उन्होंने बताया कि पार्टी इन इस सम्बन्ध में राजभवन के समक्ष मौन धारण कर राज्यपाल को एक ज्ञापन भी सौंपा गया, जिसमे प्रत्येक पीड़ित परिवार को दस-दस लाख रूपए की मुआवजे की मांग की गयी। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार से मुलाक़ात के दौरान प्रतिनिधिमंडल उनकी परिस्थितियों अवगत होगा। इस प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप वर्मा, महामंत्री एवं सांसद सुनील सिंह, महामंत्री एवम विधायक अनंत ओझा, सांसद सुदर्शन भगत, एस टी मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अरुण उरांव, पूर्व विधायक अशोक भगत, पूर्व विधायक सुखदेव भगत, पूर्व विधायक गंगोत्री कुजूर शामिल हैं।
जानकारी हो कि माह भर पहले 23 जनवरी को लोहरदगा में सीएए के समर्थन में विशाल जुलूस निकाला गया था। इसी दौरान जुलुस पर पथराव, आगजनी एवं दुकानों में हुई लूटपाट के कारण भगदड़ मच गयी थी, जिसमें बड़ी संख्या में लोग घायल हो गये थे। इनमें से इलाज के दौरान घायल नीरज राम प्रजापति की रिम्स में मृत्यु हो गयी थी। इसके अलावे लोहरदगा में लम्बे समय तक कर्फ्यू लगा रहा।




