तालाब को दिखाया पूर्ण, मांगी रिपोर्ट

कोडरमा: प्रखंड कार्यालय स्थित मनरेगा भवन में पंचायत समिति सदस्यों की बैठक हुई। बैठक की कार्यवाही शुरू होते ही पंचायत समिति सदस्य विजय सिंह ने भूमि संरक्षण विभाग की ओर से बनाए गए 10 तालाबों की जांच उप प्रमुख बृजनंदन यादव ने इंदरवा पंचायत में लाभुक के द्वारा 35 फीट व्यास कूप निर्माण कराए जाने के बावजूद कनीय अभियंता द्वारा 28 फीट में एमवी के फाइनल कर दिए जाने का मुद्दा उठाया गया। जिस पर बीडीओ मिथलेश चौधरी ने कहा कि भूमि संरक्षण मत्स्य विभाग से पिछले दो वर्षों में जितने तालाब बने हैं उसकी जांच होगी। इंदरवा पंचायत में कूप निर्माण में जेई द्वारा 35 फीट की जगह 28 फीट में एमबी फाइनल किए जाने की जांच रिपोर्ट बीपीओ से मांगी गई है। इसके अलावा बैठक में 1 दिसंबर से कोडरमा चेचाई पैक्स में किसानों का निबंधन कर धान क्रय की जाएगी। इसके लिए अंचलाधिकारी की ओर से लोगों को फार्म भी उपलब्ध करा दिया गया है। बैठक में पशु पालन, भूमि संरक्षण, आंगनबाड़ी विद्युत विभाग के प्रतिनिधि की अनुपस्थिति को लेकर विभाग से स्पष्टीकरण की मांग करते हुए एक दिन का वेतन काटे जाने का भी निर्णय लिया गया।
बैठक में पांडेयडीह खैरीडीह के आंगनबाड़ी केंद्र के लिए भवन बनाने तथा सभी पंचायतों में पंखा डस्टबिन क्रय करने सहित छतरबर पंचायत के स्वास्थ्य उपकेंद्र में अब्बु मियां द्वारा एक कमरा बनाकर आरआईटी के छात्रों को किराया पर रखा गया। जिसे खाली करवाने का प्रस्ताव में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रमुख अनिता कुमारी ने की। मौके पर सीओ अशोक राम, बीईईओ चंडीचरण राय, बीपीओ राकेश रंजन, जेएसएस राजकिशोर शर्मा, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. रंजीत कुमार, बीटीएम संतोष सिंह, पंचायत सचिव महावीर यादव, रामचंद्र यादव, अनिल कुमार यादव, बंशी यादव, मुखिया रहमत अली चुरामण धोबी सहित कई अन्य पंसस मौजूद थे।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More