रांची: अग्रवाल सभा द्वारा महिला गोष्टी का आयोजन

रांची: राजधानी में अग्रवाल सभा की ओर से श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में शनिवार को महाराजा अग्रसेन भवन में महिला गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में बच्चों की परवरिश में दादी-नानी की अहम भूमिका विषय पर परिचर्चा हुई। इस बाबत अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन, माहेश्वरी महिला समिति, नारी शक्ति सेना, लायन्स क्वीन, वनवासी कल्याण केंद्र आदि संस्थाओं की मेंबर्स उपस्थित थीं। सभी ने इस दौरान अपने-अपने विचार व्यक्त किए। मौके पर डॉ विष्णु राजगढ़िया ने विषय प्रवेश कराया। अधिकांश महिलाओं ने पारिवारिक रिश्तों में बुजुर्गों से कई बातें सीखने की बातों को हा। कहा कि सामाजिक रिश्तों के बिखराव और इंटरनेट, मोबाईल के प्रभाव की वजह से बुजुर्गों को उपेक्षित किया जा रहा है।
प्रभाकर अग्रवाल ने कहा कि बुजुर्गों की जिम्मेदारी बनती है कि बिन मांगे कोई सलाह न दें और अगर दें तो उन्हें अमल करने की अपेक्षा न करें। महिला गोष्टी की संयोजिका नीरा बथवाल व गीता डालमिया ने अनीता अग्रवाल, संस्थापिका पहला कदम धनबाद, बाला देवी निंगथौजम, राज्य समन्वयक,प्रदान, डॉ सुनीता यादव, पूर्व अध्यक्ष, बाल कल्याण समिति रांची एवं रेखा मिश्रा, सचिव, अमृता नागरिक स्वास्थ्य मंच को उनके विशिष्ट उपलब्धियों एवं उत्कृष्ट कार्यों के लिए शॉल ,पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में सभा के अध्यक्ष पवन पोद्दार, मंत्री कौशल राजगढ़िया, महिला समिति संयोजिका रूपा अग्रवाल एवं अनुसूया नेवटिया ,जयंती संयोजक अलका सरावगी, सुशीला गुप्ता, रीना सुरेखा, मंजू लोहिया, बबीता नारसरिया, नैना मोर, लक्ष्मी पाटोदिया, बीना बूबना, रीता केडिया, अलका अग्रवाल, अनामिका पसारी, सुशीला पोद्दार, विद्या अग्रवाल, सरिता अग्रवाल, ललिता नारसरिया, सीमा टांटिया, प्रीति पोद्दार, कविता सर्राफ, प्रीति अग्रवाल, अन्नु पोद्दार सहित कई लोग मौजूद थे।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More