परेशानी से जूझते रांची-लोहरदगा ट्रेन के पैसेंजर

लोहरदगा/ रांची: ट्रेन से रांची लोहरदगा सफर करने वाले यात्रियों में भारी असमंजस। हजारों की संख्या में यात्री एक नंबर प्लेटफॉर्म में घंटों बैठे इंतजार करते हैं। वहीं 3 बजे ट्रेन खुलने के समय एनाउंसमेंट किया जाता है। रांची से लोहरदगा जाने वाली ट्रेन प्लेटफॉर्म सं 4 से खुलने वाली है… यात्रियों में मची अफरा- तफरी…. कई बच्चे मां-पिता से बिछड़े।

[URIS id=8357]

ज्ञात हो कि यात्री दो-तीन पटरियों को लांघ कर ट्रैन में बैठने को सवारी कूद जाते हैं। संयोग से लाइन क्रॉस करने के दरमियान कोई बड़ी घटना हो जाय, तो इससे इनकार नहीं किया जा सकता है। यात्रियों का कहना है कि पूर्व में एक ही ट्रेन चार फेरा लगाया करती थी जिससे लोगो को सफर में बेहद आराम मिलता था, लेकिन जब से दूसरा मेमो ट्रैन ( खिलौना माचिस की डिबिया ट्रैन ) चलाया गया है, तब से क्षेत्र के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मेमो ट्रैन में 75 यात्रियों को सीट नहीं मिलने से बच्चे एवं बुजुर्ग वर्ग के लोगो को भारी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More