रामदास सोरेन का पार्थिव शरीर पहुंचा रांची, अंतिम संस्कार आज पैतृक गांव में 

दिल्ली से लाए गए शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का पार्थिव शरीर को विधानसभा में रखा जाएगा। विधायकों और मंत्रियों द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद शाम को राजकीय सम्मान और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा.

रांची/जमशेदपुर: झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का पार्थिव शरीर आज सुबह दिल्ली से हवाई मार्ग से रांची लाया गया. जहाँ सुबह 9:15 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचने पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई. इसके बाद सड़क मार्ग से पार्थिव शरीर को विधानसभा ले जाया गया, जहां राज्य के नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने अंतिम विदाई दी.

इसके बाद उनका पार्थिव शरीर घाटशिला-मऊभंडार स्थित ताम्र प्रतिभा मैदान लाया जाएगा, जहां अंतिम दर्शन के लिए आम जनता को अवसर दिया जाएगा. तत्पश्चात पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव घोरबांधा ले जाया जाएगा. परंपरागत रीति-रिवाज के साथ शाम 4 बजे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा.

झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन के बाद आज विधानसभा स्तरीय श्रद्धांजलि सभा और अंतिम संस्कार की तैयारियाँ इस प्रकार निर्धारित की गई हैं

दोपहर 1:30 बजे पार्थिव शरीर एचसीएल ग्राउंड, मऊभंडार से प्रस्थान
दोपहर 2:00 बजे मंत्री आवास, घोड़ाबांधा (जमशेदपुर) आगमन
दोपहर 3:00 बजे  मंत्री आवास से अंतिम संस्कार हेतु प्रस्थान
दोपहर 3:30 बजे धूमा कॉलोनी आगमन (अंतिम दर्शन के लिए)
शाम 4:00 बजे धूमा कॉलोनी में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

मऊभंडार में प्रशासनिक स्तर पर शोकसभा की तैयारी सुबह से ही चल रही है. एसडीओ सुनील चंद्रा, ओपी प्रभारी पंकज महतो और विधायक प्रतिनिधि जगदीश भकत समेत झामुमो के वरिष्ठ नेता शोकसभा की व्यवस्था को अंतिम रूप देने में जुटे रहे.

झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि “रामदास सोरेन का असामयिक निधन राज्य के लिए अपूरणीय क्षति है. ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति और परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें.”
 


लेखक के बारे में

By Mohit Sinha

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Read More