Ranchi News: महिला काव्य मंच की काव्य गोष्ठी में सजी कविता और ग़ज़लों की महफिल

रांची: महिला काव्य मंच, पूर्वी रांची जिला इकाई की काव्य गोष्ठी का सफल आयोजन शनिवार, 16 मई 2026 को रेणु मिश्रा ने अपने आवास पर किया। गोष्ठी में गुरुग्राम से पधारे प्रसिद्ध ग़ज़लकार, कवि, कथाकार, उपन्यासकार, समीक्षक, आलोचक एवं शोधार्थी डॉ. विनोद प्रकाश गुप्ता ‘शलभ’ का स्वागत किया गया।
अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। रेणुबाला धर द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत करने के बाद महिला काव्य मंच की राष्ट्रीय अध्यक्ष सारिका भूषण ने स्वागत संबोधन दिया। वहीं, मार्गदर्शिका रेणु मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. सुरिंदर कौर नीलम, जिलाध्यक्ष रेणु झा एवं मंच की सदस्याओं द्वारा अतिथियों का सम्मान किया गया।
इस मौके पर प्रसिद्ध कवि, ग़ज़लकार एवं गीतकार कुमार बृजेन्द्र, कवि एवं संपादक प्रकाश देवकुलिश तथा ग़ज़लकार एवं गीतकार नितेश मिश्रा ने भी अपनी बेहतरीन प्रस्तुतियां दीं। डॉ. विनोद प्रकाश गुप्ता ‘शलभ’ ने अपनी कविताओं एवं ग़ज़लों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
गोष्ठी में प्रीता अरविंद, बिंदु प्रसाद, रश्मि सिन्हा, मंजुला सिन्हा, रेणु बाला धर, प्रतिभा सिंह, संध्या चौधरी, पुष्पा सहाय, खुशबू बरनवाल, सीमा मैत्री, अनु श्री एवं डॉ. भावना अंबष्ठ की सक्रिय उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का कुशल संचालन बिंदु प्रसाद ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन रेणु मिश्रा द्वारा किया गया।


