Ranchi News: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में स्नातक तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू

रांची: 15 जून 2026 से डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, नई शिक्षा नीति के तहत सामाजिक विज्ञान, विज्ञान और मानविकी संकाय के अंतर्गत और वोकेशनल पाठ्यक्रमों के अंतर्गत आनेवाले सभी विषयों के स्नातक तृतीय सत्र की परीक्षाएं प्रारंभ हो गई। प्रातः 9 बजे से 12 बजे तक आयोजित किए जानेवाले इन परीक्षाओं की शुरुआत आज मुख्य अकादमिक परिसर और नए अकादमिक परिसर में हुई।
कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने मुख्य अकादमिक परिसर और नए अकादमिक परिसर में संचालित हो रही इन परीक्षाओं का अपने पूर्व के नियमित कार्यशैली की तरह निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि आज से विश्वविद्यालय में स्नातक तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं प्रारंभ हो गई।
उन्होंने इन सभी परीक्षाओं के उद्देश्यों के संबंध में प्रकाश डालते हुए कहा कि पिछले दो माह और ग्रीष्मावकाश में भी विश्वविद्यालय में स्नातक प्रथम सेमेस्टर, स्नातक पंचम सेमेस्टर और आज से प्रारंभ स्नातक तृतीय सेमेस्टर के आयोजित किए जाने के मुख्य उद्देश्य यह है कि न सिर्फ विश्वविद्यालय का अकादमिक सत्र का नियमित हो जाए बल्कि एक महत्वपूर्ण लक्ष्य यह भी रहा है कि स्नातक पंचम और स्नातक तृतीय की परीक्षाओं में उन विद्यार्थियों को भी सशर्त शामिल होने का अवसर प्रदान किया जाए जो इन परिक्षाओं में कुछ पत्रों में अनुतिर्ण हो गए थे या शामिल नहीं हो सके थे।
उन विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए इन दोनों परिक्षाओं में उनको परीक्षा देने का अवसर प्रदान किया गया है। उन्होंने कहा कि आज प्रारंभ हुई स्नातक तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा संपन्न होने के उपरांत स्नातकोत्तर अंतिम सत्र और उसके पश्चात स्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षा आयोजित कर सत्र नियमन की दिशा में विश्वविद्यालय काफी हद तक सफलता प्राप्त कर लेगा।
प्रारंभ परीक्षा के दौरान उन्होंने विभिन्न परीक्षा कक्षों में जाकर विद्यार्थियों से प्रश्नपत्रों से संबंधित जानकारी प्राप्त की। विद्यार्थियों की संतुष्टि को उन्होंने विश्वविद्यालय की सफलता बताया। इस दौरान उन्होंने स्वच्छता, पेयजल की उपलब्धता और परीक्षकों की उपलब्धता की समीक्षा की। इस निरीक्षण के दौरान कुलानुशासक डॉ अजय कुमार चौधरी भी मौजूद रहे। यह जानकारी पीआरओ डॉ राजेश कुमार सिंह ने दी।


