Ranchi News: डीपीएस ने हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाया शिक्षक दिवस
-1024x614.jpeg)
रांची: दिल्ली पब्लिक स्कूल ने शिक्षक दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाया, जिसमें शिक्षकों और कर्मचारियों के अमूल्य योगदान को सम्मानित किया गया। समारोह की शुरुआत प्राचार्या डॉ. जया चौहान का हेडमास्टर्स द्वारा सम्मान करने से हुई। इसके उपरांत डॉ. चौहान ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को नमन किया और पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
सभा को संबोधित करते हुए प्राचार्या डॉ. जया चौहान ने पूरे शिक्षण समुदाय को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने विद्यालय के सुचारू संचालन में हेडमास्टर्स के सतत प्रयासों के लिए आभार व्यक्त किया। अपने प्रेरणादायी संबोधन में उन्होंने शिक्षकों और कर्मचारियों को “सच्चे राष्ट्र निर्माता” और “मार्गदर्शक दीप” बताया, जो धैर्य, लगन और अटूट प्रतिबद्धता के साथ आने वाली पीढ़ियों को आकार देते हैं। डॉ. चौहान ने प्रशासनिक स्टाफ, प्रयोगशाला सहायक, हाउसकीपिंग और परिवहन कर्मियों के महत्वपूर्ण योगदान को भी सराहा। साथ ही उन्होंने अभिभावकों और विद्यार्थियों का भी धन्यवाद किया जिन्होंने डीपीएस रांची में मजबूत और सहयोगी शैक्षणिक समुदाय को सशक्त बनाने में योगदान दिया।


