Ranchi News: कांग्रेस भवन में मनाई गयी शिक्षक दिवस, राधाकृष्णन की जीवनी की चर्चा

पूर्व राष्ट्रपति डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयन्ती प्रदेष कांग्रेस मुख्यालय, कांग्रेस भवन, रांची में मनाई गयी। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने डा. राधाकृष्णन को महान दार्षनिक, लेखक एवं षिक्षाविद् बताया। उन्होंने ने कहा कि डा. राधाकृष्णन की जयन्ती ‘‘शिक्षक दिवस’’ के रूप में भी मनाते हैं तथा देष भर के षिक्षकों के कल्याण के लिए मनाया जाता है।

रांची:  झारखंड प्रदेष कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में पूर्व राष्ट्रपति डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयन्ती प्रदेष कांग्रेस मुख्यालय, कांग्रेस भवन, रांची में मनाई गयी। इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सचिव और झारखंड के सह प्रभारी डॉ सिरिवेल्ला प्रसाद, आईसीसी पर्यवेक्षक, सांसद फुलोदेवी नेताम, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, विधायक नमन विक्सल कोनगाड़ी व कांग्रेसजनों ने डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। 

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने डा. राधाकृष्णन को महान दार्षनिक, लेखक एवं षिक्षाविद् बताया। उन्होंने ने कहा कि डा. राधाकृष्णन की जयन्ती ‘‘शिक्षक दिवस’’ के रूप में भी मनाते हैं तथा देष भर के षिक्षकों के कल्याण के लिए मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के प्रचार-प्रसार से ही सामाजिक बुराईयों को समाप्त किया जा सकता है। उन्होंने राधाकृष्णन की जीवनी तथा उसके बहुमूखी व्यक्तित्व की चर्चा करते हुए कहा कि शैक्षणिक स्तर में सुधार लाने के लिए ‘‘विष्वविद्यालय अनुदान आयोग’’ की स्थापना राधाकृष्णन आयोग के प्रमुख अनुमोदनों में एक है। इसी आयोग द्वारा आज देष के सभी विष्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में उच्चतर षिक्षा व्यवस्था संचालित की जा रही है। श्री केशव महतो ने कहा कि डा. राधाकृष्णन एक सफल राष्ट्रपति के रूप में भी हमेषा याद किये जाते रहेंगें।

लेखक के बारे में

By Mohit Sinha

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Read More