Ranchi News: संत गैब्रिएल एंड मोनिका स्कूल एदलहातू मोराबादी में समर कैंप का आयोजन

रांची के संत गैब्रिएल एंड मोनिका स्कूल, एदलहातू मोराबादी में 16 से 18 मई तक तीन दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में बच्चों ने पेंटिंग, ड्राइंग, नृत्य, गायन, योगा, मेडिटेशन और विभिन्न खेलों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों के लिए स्वादिष्ट व्यंजनों और मनोरंजन की भी विशेष व्यवस्था की गई थी।

रांची: संत गैब्रिएल एंड मोनिका स्कूल, एदलहातू मोराबादी में 16, 17 और 18 मई को समर कैंप का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने खूब मस्ती की। साथ ही शिक्षकों को भी बच्चों के साथ आनंद लेने का अवसर मिला।

पहले दिन बच्चों का तिलक, आरती एवं पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया। बच्चों ने बलून गेम समेत कई मजेदार गतिविधियों में भाग लिया। इसके साथ ही पेंटिंग, ड्राइंग, नृत्य, गायन, योगा, मेडिटेशन, फन गेम, पेयर गेम, अलग-अलग शहरों के भ्रमण गेम और पेपर आर्ट का आनंद लिया।

बच्चों के लिए गोलगप्पे, समोसे, केक, टॉफी, बिस्किट, नींबू पानी, रसना, आइसक्रीम, सैंडविच, फ्रूट सलाद और पॉपकॉर्न की भी व्यवस्था की गई थी।

समर कैंप के समापन पर बच्चों को बेस्ट डांसर, बेस्ट गायन, बेस्ट ड्राइंग और बेस्ट आर्ट के लिए पुरस्कार दिए गए। अदिति कुमारी को “मिस समर कैंप” एवं नीतीश तथागत को “मिस्टर समर कैंप” चुना गया।

फाउंडर डायरेक्टर सह प्रिंसिपल डॉ. सुषमा केरकेट्टा ने बच्चों और शिक्षकों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि जीवन में खुशियां ढूंढना और उन्हें मनाना जरूरी है। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं की सराहना की।

इस कार्यक्रम में मिस डेजी, मिस गुलराना, जीवंती मैम, उषा मैम, प्रेमा मैम, मनोरमा मैम, अंजु मैम, अमिता मैम, संध्या मैम, कांता मैम, संजय सर, प्रकाश सर, राज सर, अनुराग सर, जॉनसन सर एवं अभिषेक सर शामिल हुए।

लेखक के बारे में

By Mohit Sinha

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Read More